गोरखपुर: गोरखनाथ के बसंत एनक्लेव में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने महिलाओं को अग्निकांड से निपटने के गुण सिखाए
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अग्निशमन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बसंत एनक्लेव, राजेंद्र नगर गोरखनाथ में अग्नि सुरक्षा पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।एडीएम वित्त ने ऊंचे भवनों में अग्नि सुरक्षा यंत्रों को क्रियाशील रखने और उनकी संचालन विधि जानने पर जोर दिया। फायर स्टेशन अधिकारी सरोज कुमार सिंह ने महिलाओं को अग्निशमन यंत्र संचालन का प्रशिक्षण दिया।