डीग: जिले में बैंकिंग सेवाओं को मजबूत करने पर जोर, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के दिए गए निर्देश
Deeg, Bharatpur | Jun 24, 2026 जिला कलेक्टर मयंक मनीष की अध्यक्षता में बुधवार को पंचायत समिति सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में बैंकिंग क्षेत्र की प्रगति, वित्तीय समावेशन, ऋण वितरण तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।