सरधना: भव्य शोभायात्रा के साथ मुनि श्री सौम्य सागर जी महाराज का सरधना में प्रथम मंगल प्रवेश, धूमधाम से निकली शोभायात्रा
सरधना नगर में जैन संत शिरोमणि, युगश्रेष्ठ आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य सौम्य सागर जी महाराज का सरधना नगर में प्रथम बार भव्य एवं ऐतिहासिक मंगल प्रवेश कराया गया। वीर विशाल धवल सेना, जैन बाल संघ, जैन युवा मंच, मां पद्मावती भक्त मंडल तथा संपूर्ण जैन समाज सरधना के तत्वावधान में विशाल शोभायात्रा निकाली गई,