बाड़मेर: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बाड़मेर जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी ने भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया
Barmer, Barmer | Aug 14, 2025 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार शाम 6:00 बजे बाड़मेर जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। बाड़मेर भाजपा जिला अध्यक्ष अनंत राम बिश्नोई के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। बाड़मेर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं साथ आमजन भी तिरंगा यात्रा में शरीक हुआ।