पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आज प्रेस वार्ता के दौरान झीरम घटना को सुपारी किलिंग बताते हुए जेपी नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नार्को टेस्ट की मांग की। उन्होंने कहा कि या समय जांच और सुरक्षा एजेंसियां बीजेपी सरकार के पास थी और माओवादियों ने भी कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में। हमले की धमकी दी थी तब भी कांग्रेस नेताओं को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई।