देहरादून: पीएम मोदी का युवाओं से संवाद; राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त समाज का दिया संदेश
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशव्यापी संवाद कार्यक्रम के तहत युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने युवा पीढ़ी से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए जीवन में सकारात्मक मार्ग चुनने का संदेश दिया।इस भव्य लाइव कार्यक्रम से देहरादून के प्रतिष्ठित सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी (CIMS & UIHMT) ग्रुप ऑफ कॉलेज के लगभग 250 छात्र-छात्राएं सीधे जुड़े। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों को सुनकर छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण:
बंशीधर तिवारी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित।
मुख्यमंत्री के अपर सचिव, बंशीधर तिवारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण में देश के युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने प्रधानमंत्री के विजन की सराहना की।"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #bansidhartiwari#viralpost