बहराइच: सैय्यद सालार मसऊद गाज़ी की दरगाह स्थित जंजीरी गेट से नाल दरवाज़े तक नहीं लगेंगी कोई भी दुकान, प्रबंध कमेटी ने लिया फैसला
सैय्यद सालार मसऊद गाज़ी रह. अलैह. की दरगाह स्थित गोलघर में शुक्रवार को सालाना ठेका नीलामी प्रक्रिया के दौरान दरगाह प्रबंधन कमेटी की ओर से एक अहम फैसला लिया गया है। जिसमे दरगाह स्थित जंजीरी गेट से नाल दरवाजे तक सड़क व डिवाइडर पर लगने वाली दुकानों को नही लगाए जाने का फैसला लिया गया है। प्रबंध कमेटी का कहना है की ज़ायरीनो की सहूलियत को देखते हुए यह फैसला लिया है।