सिमडेगा: लक्ष्मी बाई की पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिमडेगा इकाई ने किया प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिमडेगा नगर इकाई के द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर सिमडेगा प्रखंड कार्यालय के पास बने प्रतिमा पर गुरुवार को 1:00 बजे श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विभाग छात्रा प्रमुख रिया कुमारी नगर संयोजक शिवम केसरी संतोषी कुमारी, जयंत पंडा, भारती कुमारी सहित कई लोगों उपस्थित रहकर उनके बताएं मार्ग पर चलने की बात कही।