लंका थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते भगवानपुर में चला चाकू, एक व्यक्ति घायल, ट्रामा सेंटर में भर्ती
भगवानपुर के राजभर बस्ती में पारिवारिक विवाद में ही कहा-सुनी इतनी बढ़ गई कि मार-पीट में तब्दील हो गई। मारपीट के दौरान एक युवक को काफी चोट आई है जिसे ट्रामा सेंटर भेजा गया है। हमला चाकू से हुआ या किसी अन्य चीज से इसकी पुष्टि पुलिस द्वारा की जा रही है। मामले में दो युवक को थाने पर बैठाया गया है। सभी परिवार के ही सदस्य बताए जा रहे है।