पीथमपुर: राजमार्ग पर बनेगा 3 फीट चौड़ा डिवाइडर, नगर पालिका ने ₹1.5 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन
Pithampur, Dhar | Jan 17, 2026 पीथमपुर में नगर पालिका की ओर से करीब डेढ़ करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इन कार्यों में महू-नीमच राजमार्ग पर सीसी पवार चौराहे से आजाद चौराहे तक डिवाइडर का निर्माण और सौंदर्याकरण शामिल है।