पीथमपुर: इंदौर-दाहोद रेल लाइन का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, मार्च अंत तक काम पूरा करने के निर्देश
Pithampur, Dhar | Jan 15, 2026 पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) विनीत गुप्ता और मुख्य इंजीनियर धीरज कुमार ने इंदौर-दाहोद रेल लाइन परियोजना के पीथमपुर रेल सेक्शन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने टीही से धार तक के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान विनीत गुप्ता ने निर्देश दिए कि सभी शेष कार्य मार्च के अंत तक पूरे किए जाएं, ताकि ट्रायल रन कराया जा सके।