परसिया: जिला पंचायत अध्यक्ष ने वीबीजीरामजी योजना के फायदे बताए,कहा ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण योजना, ईई जवाब नहीं दे पाए
जनपद पंचायत परासिया के सभाकक्ष में शुक्रवार को दो बजे से वीबीजी रामजी योजना पर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पंचायत के अध्यक्ष संजय पुनहार पहंुचे। उन्होंने योजना की जानकारी कर्मचारियों को दी। कहा कि गांव के विकास के लिए ये महत्वपूर्ण योजना है। इस बैठक में ईई सत्येद्र यादव जिला पंचायत अध्यक्ष के सवालों का जवाब नहीं दे पाए।