बीना: उत्कर्ष विद्यालय के पास बनी 50 साल पुरानी टंकी को नगर पालिका ने तोड़ा, नई टंकी का होगा निर्माण
Bina, Sagar | Apr 11, 2026 उत्कर्ष विद्यालय क्रमांक 1 के पास करीब 50 साल पुरानी पानी की टंकी को तोड़ दिया गया। जहां पर नगर पालिका के द्वारा एक नई पानी की टंकी का निर्माण कराया जाएगा। जानकारी अनुसार नगर पालिका परिषद के द्वारा उत्कर्ष विद्यालय क्रमांक 1 के परिसर में करीब 50 साल पहले एक पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था जिस टंकी से नगरीय क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जाती थी।