सहारनपुर: घंटाघर पर शिक्षक संघ का वार्षिक अधिवेशन, गयूर आलम बने जिला महामंत्री, 20 शिक्षकों को मिला सम्मान
घंटाघर स्थित सूर्य लोक होटल में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ का वार्षिक अधिवेशन एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम शनिवार शाम 4:00 बजे संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक की अध्यक्षता और जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेशनल इंडिपेंडेंस स्कूल एलायंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा रहे।