मयूरहंड: पत्थलगड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो फरार
एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहब के नेतृत्व में पत्थलगड्डा थाना प्रभारी राकेश कुमार ने सिराकोल मोड़ के पास घेराबंदी कर बड़ी कार्रवाई की। बाइक सवार एक तस्कर को दबोचकर उसके पास से 2.567 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 13 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस को देखकर दो अन्य तस्कर अंधेरे व