डुमरांव: नया भोजपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मुहर्रम, प्रशासन पूरी तरह सतर्क, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त निगरानी
Dumraon, Buxar | Jun 26, 2026 नया भोजपुर में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शुक्रवार की सुबह ताज़िया प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। सुबह 8 बजे से ही थानाध्यक्ष चंदन कुमार स्वयं मोर्चा संभाले रहे और पूरे आयोजन पर लगातार नजर बनाए रखी।