गुना नगर: गुना में विशाल पंचकल्याणक महोत्सव, आयोजन समिति ने की प्रेसवार्ता, 2 जून को मुनिश्री सुधा सागर महाराज का मंगल आगमन
गुना में बजरंगगढ़ रोड नसिया जी में 17 जून से भव्य पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन हो रहा है। 30 मई को समिति ने प्रेस वार्ता की। कहा, निर्णायक मुनि पुगंव सुधा सागर महाराज का 2 जून को गुना में मंगल आगमन होगा। आयोजन में 5 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। समिति ने आयोजन को लेकर सभी तैयारियां कर ली है। वहीं मुनि श्री के आगमन और स्वागत की विशेष तैयारी जारी है।