चौपारण: NH-19 पर दौड़ते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान
हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित NH-19 के चोरदाहा पिकेट के पास सरिया लदा ट्रक अचानक आग की चपेट में आ गया। ट्रक रामगढ़ से गोरखपुर जा रहा था। केबिन से धुआं उठते ही चालक और खलासी ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर जान बचाई। सड़क खराब होने से दमकल देर से पहुंची। तब तक ट्रक का केबिन जल चुका था। पुलिस ने यातायात डायवर्ट कर स्थिति संभाली।