चाचौड़ा: पंचकल्याणक महोत्सव के बाद पैदल बिहार कर बीनागंज पहुंचे मुनिश्री सुधा सागर महाराज, जैन समाज ने की ऐतिहासिक अगवानी स्वागत
गुना में हुए पंचकल्याणक महोत्सव के बाद राष्ट्रीय संत मुनि श्री सुधा सागर महाराज पैदल बिहार करते हुए 7 जुलाई को चाचौड़ा के बीनागंज पहुंचे। बीनागंज में जैन समाज द्वारा मुनि श्री का ऐतिहासिक स्वागत कर भव्य अगवानी की। बीनागंज पुण्योदय तीर्थ क्षेत्र में पहुंचे मुनिश्री सुधा सागर महाराज के दर्शन करने बड़ी संख्या में सभी वर्ग धर्म के लोग बीनागंज में एकजुट हुए।