मेदिनीनगर के चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में फरार चल रहे चार आरोपियों के घर पर शहर थाना की पुलिस ने शनिवार शाम 5 बजे बैंड बाजे के साथ इश्तेहार चिपकाया। इश्तेहार लगाकर पुलिस ने सभी को थाना या न्यायालय में सरेंडर करने की चेतावनी दी है। अन्यथा उनके खिलाफ अगली कार्रवाई कुर्की की होगी। कार्रवाई का नेतृत्व शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने किया।