सिमडेगा: सिमडेगा के उर्दू स्कूल में पिछले दिनों हुई चोरी मामले में दो लोग गिरफ्तार एक नाबालिक को किया गया निरूद्ध
सिमडेगा शहर के उर्दू स्कूल में पिछले 20 जून को हुए ताला तोड़कर चोरी के मामले पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस के द्वारा फारुख खान और सादिक खान नामक चोर को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिक को निरूद्ध किया है ।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा बुधवार को 1:00 बजे प्रेस वार्ता कर बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।