पथरगामा: पथरगामा श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग।
प्रखंड के माल निस्तार पंचायत अंतर्गत मौजाघाट रामपुर स्थित श्मशान घाट की जमीन पर अवैध मकान निर्माण और अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने सी ओ पथरगामा को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि शमशान भूमि पर मकान बनाया जा रहा है तथा ईट भट्ठा और आम के पेड़ लगाकर कब्जा किया जा रहा है।