हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में बहा हरियाणा का युवक, उत्तराखंड पुलिस ने बचाई जान।
हरिद्वार: कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार के एक घाट पर स्नान करते समय हरियाणा का रहने वाला एक शिवभक्त गंगा नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। युवक को बहता देख वहां तैनात उत्तराखंड पुलिस की 40वीं वाहिनी पीएसी आपदा राहत दल के जवान तुरंत एक्शन में आए। राहत दल के जवानों ने बेहद कठिन परिस्थितियों और तेज जलधारा के बीच कड़ी मशक्कत करते हुए युवक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। पुलिस बल की इस त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से युवक की जान बचाई जा सकी।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo
Dehradun, Dehradun | Aug 3, 2026