हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में लघु डाल फीडर में फाल्ट से लगी आग, अग्निशमन यंत्र नहीं चल सके
कस्बे के 132 केवी पावर हाउस के बाहर लघु डाल नहर के फीडर में शाम करीब 4 बजे अचानक फाल्ट होने से केबिल में आग लग गई। इससे 132 केवी पावर हाउस में अफरा तफरी मच गई और आग बुझाने के लिए पावर हाउस में रखे अग्निशमन यंत्रों का विद्युत कर्मियों ने प्रयोग किया लेकिन यह नहीं चल सके। तब सामने संचालित एक होटल से यंत्र लाकर आग बुझाई गई। इस घटना से केबिल बॉक्स फुंकने से नमाम