लखीमपुर: रामनगर बगहा गांव के पीड़ित ने कृषि भूमि हड़पने का आरोप लगाया, एसपी से की शिकायत
लखीमपुर खीरी जिले के पढुआ थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर बगहा निवासी आनंद कुमार पुत्र रमेश कुमार ने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर अपनी दादी ज्ञानवती की कृषि भूमि में कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया। पीड़ित ने बताया है। कि उनकी दादी की कृषि भूमि को धोखाधड़ी कर भगवती प्रसाद और कमलेश कुमार ने अपने नाम दर्ज कर ली है।