कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस निर्वाचन को लेकर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 दिसंबर को किया गया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में कुल 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम नवीन ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।