मुशहरी: घर छोड़कर आई युवती ने मानसिक बीमार प्रेमी को रामदयालु से पकड़वाया, बहला-फुसलाकर भगाने का लगाया आरोप
पटना के रहने वाली एक युवती को इंस्टाग्राम पर शहर के एक युवक से प्रेम हो गया दोनों ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर साथ जीने मरने की कसमें खाई थी इसके बाद युवक की जिद पर युवती घर छोड़कर मुजफ्फरपुर आ गई यहां आने पर युवती को पता चला कि युवक मानसिक रूप से बीमार है तब युवती ने उस पर बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से पकड़वा दिया