बीना: कच्चा रोड स्थित मां जागेश्वरी धाम से निकली प्रभात फेरी, कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान व तुलसी आरती के साथ समापन
Bina, Sagar | Nov 5, 2025 कार्तिक माह के प्रारंभ होने के साथ बुधवार सुबह 5:00 बजे से कच्चा रोड स्थित मा जागेश्वरी मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राधे-राधे प्रभात फेरी मंडल ने भगवान शालिग्राम एवं तुलसी विवाह के पश्चात आज भगवान शालिग्राम एवं तुलसी महारानी को लेकर नगर भ्रमण किया। जिसके बाद मां जागेश्वरी धाम पर कार्तिक माह की महिमा पर कथा आयोजित की गई।