इटकी: इटकी में ट्रांसफार्मर जलने से दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप, बड़ी आबादी प्रभावित
Itki, Ranchi | Apr 2, 2024 प्रखंड के बनियाटोली में आंधी-तूफान से ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई, इससे मंगलवार तक बड़ी आबादी प्रभावित हो गई। ज्ञात हो कि तेज आंधी से 33 हजार हाईटेंशन लाइन खराब हो गई। वहीं ट्रांसफार्मर में आग लगने से 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिर गया। सूचना मिलने पर बिजलीकर्मियों ने जांच की।