पिछोर: पिछोर नगर के पाल कॉलोनी में कई दिनों से बिजली गुल, परेशान छात्राओं ने विद्युत विभाग के सामने किया चक्का जाम
बिल जमा करने के बाद भी घर की बिजली ठीक न होने से परेशान पाल कॉलोनी निवासी छात्राओं ने गुरुवार रात लगभग 8:00 बजे विद्युत विभाग कार्यालय के सामने चक्का जाम कर दिया। ग्राम बदरवास की रहने वाली और वर्तमान में पिछोर की पाल कॉलोनी में निवासरत छात्राओं ने बताया कि उनके मकान की लाइट कई दिनों से खराब है।विद्युत विभाग को कई बार लिखित आवेदन दे चुकी हैं।कोई सुनवाई नहीं।