खालवा: खालवा में 200 से ज्यादा शिक्षकों को 8 साल से क्रमोन्नति नहीं मिली, हर महीने ₹5-7 हजार का नुकसान
Khalwa, Khandwa | Apr 14, 2026 खालवा जनपद में 200 से ज्यादा शिक्षकों को 8 साल से क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ नहीं मिल पाया। क्योंकि क्रमोन्नति आदेश के जारी होने के एक साल बाद भी सेवा पुस्तिकाओं का सत्यापन जनपद के डीडीओ ने नहीं कराया। जिसके कारण शिक्षकों को सातवें वेतनमान की दो किश्ते भी नही मिल पाई है जबकि बाकी प्रदेश में सभी शिक्षकों को यह लाभ मिल चुका है।