घाघरा: गोबिंद मीट में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर मंथन, प्रगतिशील पशुपालक हुए सम्मानित
Ghaghra, Gumla | Jun 7, 2026 गोबिंद एलॉयज लिमिटेड द्वारा गम्हरिया घाघरा स्थित साहू होटल में प्रगतिशील किसानों पशुपालकों एवं पशु चिकित्सकों के साथ गोबिंद मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गाय एवं भैंस के दूध उत्पादन को उनकी अधिकतम क्षमता तक बढ़ाने तथा आधुनिक पशुपालन तकनीकों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में 100 से अधिक किसान एवं पशुपालक उपस्थित रहे।