आगरा: अवधपुरी इलाके के बिल्डिंग मेटेरियल कारोबारी पर सगे भाई और भतीजे ने किया हमला,मारपीट का सीसीटीवी वीडियो वायरल
Agra, Agra | Apr 19, 2024 आगरा के थाना जगदीशपुरा अंतर्गत अवधपुरी इलाके में बीते बुधवार को एक बिल्डिंग मेटीरियल कारोबारी पर उसी के सगे भाई और भतीजे ने हमला बोल दिया। जिसके सीसीटीवी वीडियो शुक्रवार को सामने आया हैं। पीड़ित कारोबारी गुड्डू ने आरोपी भाई लीलाधर और भतीजे के खिलाफ थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।