आगरा: एमजी रोड स्थित जिला मुख्यालय पर फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने किया नामांकन,मौजूद रहे विधायकगण और मंत्री
Agra, Agra | Apr 19, 2024 आगरा की सबसे हॉट सीट फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित नामांकन केंद्र में नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ कई विधायक और कैबिनट मंत्री बेबी रानी मौर्य भी शामिल रही। उन्होंने अपनी बड़े बहुमत से जीत होने का दावा भी किया।