आगरा: परिवार परामर्श केंद्र पहुँचा दहेज में फॉर्च्यूनर नहीं मिलने पर विवाद होने का मामला, काउंसलर सतीश खीरवार ने दी जानकारी
Agra, Agra | Apr 19, 2024 आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में हर रोज पति-पत्नी के अजीब मामलें पहुँच रहे हैं। परामर्श केंद्र के काउंसलर सतीश खीरवार ने बताया कि दो सगे भाइयों की दो सगी बहनों से साल 2020 में शादी हुई थी। दोनो बहनों का कहना है कि पति दहेज में फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग करते हैं। विरोध करने पर मारपीट करते हैं। कॉउंसलिंग के बाद भी दोनो पक्षों में समझौता नही हो पाया हैं।