जमुई: सतायन हाई स्कूल के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक को सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया
Jamui, Jamui | May 17, 2026 सतायन हाई स्कूल के पास रविवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़कर मौके से चालक फरार हो गया। घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर द्वारा पटना रेफर कर दिया गया।