छतरपुर नगर: पुलिस बनकर आए बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीनी, सीएसपी ने दी जानकारी
छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर एक वृद्ध महिला से सोने की चैन छीन ली। पुलिस रोड पर हुई इस वारदात में आरोपियों ने चेकिंग का झांसा देकर महिला को चैन उतारने के लिए कहा और मौका मिलते ही झपट्टा मारकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई।वही इस मामले की जानकारी आज 6 अप्रैल दोपहर करीब 1:30 बजे छतरपुर सीएसपी ने दी है।