प्रयागराज में प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, शूटरों ने की थी रेकी, सीसीटीवी वीडियो आया सामने
Sadar, Allahabad | Apr 10, 2026
प्रयागराज के करेली में बिस्मिल्लाह चौराहे के पास प्रॉपर्टी डीलर इरफान (45) की सरेशाम गोली मारकर हत्या भाड़े के शूटरों से कराई गई। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए बकायदा रेकी भी कराई गई। यह खुलासा तब हुआ, जब रेकी करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा।उसने वारदात से जुड़ी कई अन्य अहम बातें पुलिस को बताई हैं। फिलहाल पुलिस चारों शूटरों की तलाश में जुटी है।