मिर्ज़ापुर: कतवारू का पूरा में पूर्व प्रधान व वरिष्ठ अधिवक्ता की हत्या से फैली सनसनी, बदमाशों के पास बाइक की डिग्गी में था तमंचा
कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारु का पूरा मोहल्ले में दिनदहाड़े पूर्व प्रधान व वरिष्ठ अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बाइक सवार बदमाश पहले से ही पीछा कर रहे थे, वह बाइक को रोक कर डिग्गी से तमंचा निकले और पास आने पर राजीव सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी। जब लोग पकड़ने दौड़े तो तमंचा दिखाकर डरा दिया।