डेरापुर: झींझक पुलिस ने रास्ता भटककर किशौरा गांव के पास पहुंचे वृद्ध को बेटी और दामाद को सुपुर्द किया
मंगलपुर थाना क्षेत्र के किशौरा गांव के पास शुक्रवार को रास्ता भटककर पहुंचे एक वृद्ध को झींझक पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उनके परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया। जानकारी के अनुसार पुलिस को किशौरा गांव के समीप एक भटका हुआ वृद्ध मिला। जिस पर चौकी झींझक पुलिस उसे चौकी ले आई। पूछताछ करने पर वृद्ध ने अपना नाम राधेलाल (70 वर्ष) पुत्र दीनदयाल निवासी ग्राम दौलतपुर