सूरजपुर: जिले में बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार, बेटियों ने फिर मारी बाजी
सूरजपुर जिले में छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम उत्साहजनक रहे। 12वीं का परीक्षा परिणाम 86.46 प्रतिशत और 10वीं का 82.75 प्रतिशत रहा। पिछले वर्ष की तुलना में 12वीं में करीब 14 प्रतिशत और 10वीं में 11 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। 12वीं में 8158 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 6975 उत्तीर्ण हुए, जिनमें 4112 बालिकाएं शामिल हैं।