भोगांव: बागपुर निवासी जयंती शाक्य का IIT में चयन, भाजपा विधायक ने छात्रा को दी बधाई और सम्मानित किया
बेवर ब्लॉक स्थित ग्राम बागपुर निवासी जयंती शाक्य का प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मे चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर भोगांव से बीजेपी विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने छात्रा के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। जयंती ने ग्रामीण परिवेश से निकलकर देश के सर्वोच्च तकनीकी संस्थान मे जगह बनाकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।