डुमरांव: पुराना भोजपुर में पेयजल संकट खत्म, जला मोटर बदलने से 150 घरों में फिर बहा पानी, स्टार्टर और स्टेबलाइजर को भी बदला
Dumraon, Buxar | Jul 8, 2026 डुमरांव नगर परिषद क्षेत्र के पुराना भोजपुर वार्ड संख्या 3 स्थित गोरिया बाबा स्थान के समीप जल-नल योजना में आई तकनीकी खराबी को दूर कर लिया गया है। मोटर जल जाने के कारण पिछले कई दिनों से क्षेत्र के करीब 150 घरों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।