विष्णुगढ़: खरना पंचायत भवन में आत्मा के तत्वावधान में किसान गोष्ठी आयोजित, खेती पर कृषि विशेषज्ञों ने दी विस्तृत जानकारी
विष्णुगढ़। खरना पंचायत भवन में आत्मा के तत्वावधान में किसान गोष्ठी आयोजित, खेती पर कृषि विशेषज्ञों ने दी विस्तृत जानकारी। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के कृषि प्रभाग (आत्मा) के सौजन्य से सोमवार को खरना पंचायत सचिवालय में एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। सहायता अनुदान के तहत आयोजित इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को जागरूक करना था।