बुराड़ी थाना इलाके के कमालपुर में घर के अंदर मिले युवक और युवती के शव। युवक द्वारा लड़की को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की आशंका.पिछले करीब एक महीने से किराए पर रह रहे थे युवक युवती.बुराड़ी थाना पुलिस कैट्स की टीम और क्राइम टीम मौके पर मौजूद .
दिल्ली में गुरुवार दोपहर बुराड़ी के एक घर से युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को घर में गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. घर के तीसरे फ्लोर में कैमरे के अंदर युवक और युक्ति कश्यप खून से लटपट हालत में देखा गया युवक के सब के पास पिस्टल भी पड़ी हुई थी जिसको देखकर शुरुआती जांच में पता चल रहा है कि 26 साल के निखिल ने पहले 22 वर्षीय शुभांगी को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली.घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि युवक ने घटना से पहले अपने परिवार को एक मैसेज भेजा था, जिसमें उसने अपनी मानसिक स्थिति और बड़ा कदम उठाने का जिक्र किया ..
जानकारी के मुताबिक, दोपहर में युवक की बहन घर पहुंची तो मुख्य गेट बंद मिला। अंदर जाने पर दोनों को मृत अवस्था में देखकर उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी.डीसीपी नॉर्थ राजा बांठिया ने बताया दोनों पिछले 6 से 8 महीनों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। घटना में इस्तेमाल हथियार लाइसेंसी था या अवैध, इसकी भी जांच की जा रही है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।
Delhi, India | Jul 16, 2026