जगाधरी: छछरौली: 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
मंगलवार को शाम 4:30 बजे पुलिस प्रवक्ता ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि 16 वर्षीय किशोरी को दो लड़के बेहला फुसलाकर के अपने साथ ले गए थे। जहां पर दुष्कर्म कर वीडियो भी बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस इस मामले में पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आज दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई करते जेल भेज दिया है।