जगाधरी: राधा कृष्ण कॉलोनी में मुंशी के घर से ₹64,000 नगदी, सोने-चांदी के जेवर व मोबाइल चोरी, मामला दर्ज
मंगलवार को शाम 5:00 बजे कोर्ट में कार्यकर्ता मुंशी प्रेम शुक्ला ने बताया कि कोई उनके घर से रात के समय में घर में रखे करीब ₹64,000 की नगदी के साथ सोने चांदी के जेवर और पत्नी का मोबाइल चुरा कर ले गया है। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी है । जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।