झालरापाटन: कनवाडा में 'मां नेत्र वाउचर योजना' शिविर आयोजित, 189 लोगों की जांच हुई, 53 को मिले निःशुल्क चश्मे
राजस्थान सरकार की 'मां नेत्र वाउचर योजना' के तहत कनवाडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नेत्र जांच एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान के नेतृत्व में शनिवार को हुआ। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने भाग लिया।