सीतापुर: पंडित पुरवा गांव में पत्नी से विवाद के बाद पति ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास
जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के पंडित पुरवा गांव में रहने वाले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर के झगड़ा हो गया था जिसके बाद नाराज होकर पति ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्यों के द्वारा युवक को उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां उपचार जारी है।