बहराइच: मटेरा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी पर धारदार हथियार से हुआ हमला, अस्पताल में इलाज जारी
जिले के मटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी पर धारदार हथियार से हमला करके युवक ने उसे घायल कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए आनन फानन में बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष मटेरा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।